बड़कागांव में एनटीपीसी कोयला मार्ग पर फायरिंग |

बड़कागांव में एनटीपीसी कोयला मार्ग पर फायरिंग |

केरेडारी/बड़कागांव। बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित 13 मील के पास एनटीपीसी के कोयला परिवहन मार्ग पर देर रात करीब 11:37 बजे अज्ञात अपराधियों ने कथित तौर पर 4 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद मौके पर प्रिंस खान के नाम का पर्चा मिलने से वाहन चालकों और कर्मियों में दहशत फैल गई। सूचना पर बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

पुलिस पर्चे और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात केरेडारी स्थित चंद्रगुप्त कोयला परियोजना में भी राहुल दुबे गैंग के नाम से पर्चा मिला था। उस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र की कोयला परियोजनाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने कोयला मार्गों पर सुरक्षा और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।