पाकुड़। सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 5 मकान जलकर राख हो गए। घटना में घर का अनाज, कपड़े, बर्तन, दस्तावेज और जरूरी सामान सब नष्ट हो गया। जानकारी मिलते ही मुखिया पति सेलिम हुसैन ने विधायक निसात आलम को सूचना दी। सूचना पाकर विधायक निसात आलम तत्काल गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस परिवार पूरी मजबूती से

पीड़ितों के साथ खड़ा है। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों के बीच आर्थिक सहायता, राशन, कपड़े और अन्य राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के तहत मकान निर्माण कराने और सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, पूर्व कोषाध्यक्ष असद हुसैन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

