हजारीबाग। 27वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम के तत्वावधान में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के नारों से गूंजे शहर में हजारों की संख्या में शहरवासी, पूर्व सैनिक, शिक्षक, विद्यार्थी और युवा शामिल हुए। यात्रा में बी.एम. पब्लिक स्कूल, जी.एम. इवनिंग कॉलेज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आउटडोर एस्केप अकादमी और हजारीबाग डिफेंस अकादमी के छात्रों ने अनुशासित ढंग से भाग लिया। यात्रा शहर

के प्रमुख मार्गों से गुजरी और जगह-जगह लोगों ने तिरंगा लहराकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। झामुमो नेता रामा सोनी और जिला प्रवक्ता सतीश दास ने कहा कि तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती है। हो एंटरटेनमेंट के संरक्षक चंदन सिंह ने कहा कि टीम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में टीम निदेशक रोहित वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

