कटिहार में NEET मुद्दे पर बवाल, कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान लाठीचार्ज |

कटिहार में NEET मुद्दे पर बवाल, कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान लाठीचार्ज |

बिहार के कटिहार में NEET पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। सैकड़ों छात्रों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को तोड़ने की कोशिश की।

पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा ईंट-पत्थर फेंके जाने की भी सूचना है, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।