अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसकी हर कार्रवाई की उसे “बहुत भारी कीमत” चुकानी होगी। मनीला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मार्को रुबियो ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति “आंख के बदले आंख” नहीं, बल्कि “आंख के बदले सिर” की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान बार-बार समझौतों का उल्लंघन करता है और जब तक वह

गंभीरता से बातचीत के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक उस पर दबाव जारी रहेगा। वहीं ईरान ने कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले का दावा किया है। दूसरी ओर, रिपोर्टों के मुताबिक ट्रंप ईरान के खिलाफ पहले से बड़े सैन्य अभियान पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी नए सैन्य अभियान का अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है।

