दक्षिणी यमन में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। यमन की सरकारी सेना और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE से जुड़े सशस्त्र गुटों के बीच कई इलाकों में भीषण झड़प की खबरें सामने आई हैं। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। रिपोर्टों के अनुसार, दक्षिणी यमन में लंबे समय से प्रभाव और नियंत्रण को

लेकर तनाव बना हुआ है। इस संघर्ष में यूएई समर्थित साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) और सरकार समर्थक सैन्य बल आमने-सामने हैं। हाल के महीनों में दोनों पक्षों के बीच टकराव कई बार बढ़ चुका है। फिलहाल हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है।

