नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आज INDIA गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान देश के विभिन्न प्रमुख मुद्दों और संसद में विपक्ष की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, शिक्षा, रोजगार, महंगाई, किसानों के मुद्दे और अन्य जनहित के विषयों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया। संसद के मौजूदा सत्र के बीच हुई

इस बैठक को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विपक्ष आगामी दिनों में संसद के अंदर और बाहर विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी संयुक्त रणनीति के तहत सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है। बैठक के बाद गठबंधन के नेताओं ने एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

