SIR-2026: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण |

SIR-2026: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण |

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का आकलन करने के लिए अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मत्स्य विभाग परिसर, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, केबी हाई स्कूल कोर्रा और दीपगढ़ा स्थित बूथों का दौरा कर प्रपत्र वितरण, प्रपत्रों की प्राप्ति, डिजिटाइजेशन और एएसडीडी सूची की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे बीएलए-2 के साथ नियमित बैठक करें और विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें। साथ ही मृत्यु, डुप्लीकेट और स्थानांतरण से जुड़े मामलों का अलग-अलग विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने तथा एएसडीडी सूची को शीघ्र अपडेट करने के निर्देश भी दिए।