दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही प्रभावित की गई है। इसके साथ ही राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 और 6 को एंट्री और एग्जिट दोनों के लिए बंद कर दिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इन स्टेशनों और बंद गेटों का उपयोग करने से बचें तथा यात्रा से पहले DMRC की ताज़ा एडवाइजरी जरूर देखें। प्रशासन ने

लोगों से अनावश्यक भीड़ न लगाने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है। फिलहाल यह प्रतिबंध एहतियात के तौर पर लगाया गया है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग और अन्य मेट्रो स्टेशनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। स्थिति सामान्य होने पर आगे की जानकारी DMRC की ओर से जारी की जाएगी।

