तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए TSPDCL के एक इंजीनियर से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, डिविजनल इंजीनियर मुथ्यम वेंकट रमणा के खिलाफ दर्ज डिसप्रोपोर्शनेट एसेट्स मामले में 15 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में एसीबी की आठ टीमें शामिल हैं। आरोप है कि अधिकारी ने अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। वहीं,

हैदराबाद के कोठागुडा स्थित मीनाक्षी स्काई लाउंज में मौजूद उनके आवास सहित कई अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई। एसीबी दस्तावेजों, संपत्तियों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। फिलहाल छापेमारी जारी है और एजेंसी ने अभी बरामदगी या मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

