जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश के कारण कई निचले

इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि बांध के गेट एहतियातन खोले गए हैं ताकि अतिरिक्त पानी का सुरक्षित निकास हो सके और किसी बड़े खतरे से बचा जा सके। लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

