सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भीषण हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, सुरंग में फंसे 25 लोगों में से 20 की जान जा चुकी है, जबकि कुछ मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसा 20 जुलाई को संदिग्ध मीथेन गैस विस्फोट के बाद हुआ, जिससे सुरंग ढह गई और अंदर जहरीला धुआं भर गया। नामची की एसपी सोनम डी भूटिया ने बताया कि अब तक 12 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें

से 7 की पहचान हो चुकी है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया और प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

