चौपारण में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न |

चौपारण में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न |

चौपारण। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षा रविवार को चौपारण के चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी जोहान टुड्डू, बरकट्ठा बीडीओ सौरभ कुमार सुमन, बीडीओ नितेश भास्कर, अंचल अधिकारी संजय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

हालांकि परीक्षा कदाचारमुक्त रही, लेकिन अभ्यर्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही। चारों केंद्रों पर 1304 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से सिर्फ 288 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1016 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यानी लगभग 78 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।

केबीएसएस प्लस-2 में 480 में 115, सुरेखा पब्लिक स्कूल बहेरा में 312 में 68, मध्य विद्यालय सिंहपुर में 260 में 47 और अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय मानगढ़ में 252 में 58 अभ्यर्थी ही पहुंचे।

परीक्षा सुबह साढ़े 8 से शाम साढ़े 5 बजे तक तीन पालियों में हुई। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रही और थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था।