बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन |

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन |

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल यानी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत और जापान के बीच परियोजना पर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि, जापान की नई E-20 सीरीज बुलेट ट्रेन 2030 के दशक की शुरुआत में ही उपलब्ध हो पाएगी क्योंकि उसका निर्माण अभी जारी है।

इस बीच, परियोजना में देरी न हो, इसके लिए दोनों देशों ने पहले चरण का संचालन भारतीय हाई-स्पीड ट्रेन से शुरू करने पर सहमति बनाई है। मंत्रालय के मुताबिक, परियोजना का पहला सेक्शन वर्ष 2027 में शुरू करने का लक्ष्य है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सिग्नलिंग सिस्टम का ऑर्डर भी दिया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि सिग्नलिंग सिस्टम को लेकर जापान की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। अधिकारियों के अनुसार, गुजरात के सूरत–बिलिमोरा खंड में सबसे पहले बुलेट ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है, जबकि पूरे कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है।