ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। भारी भीड़ के बीच दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। कई अन्य श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना उस समय हुई जब लाखों श्रद्धालु ग्रैंड रोड पर रथ खींचने और दर्शन के लिए मौजूद थे। भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। विशेष बचाव

इकाई और आपातकालीन टीमों ने तुरंत राहत अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला और मेडिकल कैंपों तक पहुंचाया। हालांकि, ओडिशा सरकार ने भगदड़ की बात से इनकार किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दो मौतें हुई हैं, लेकिन उनका कारण भगदड़ नहीं है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं विपक्ष ने सरकार के दावे पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बनाए गए हैं।

