नई दिल्ली में BIMSTEC बैठक, NSA अजीत डोभाल ने आर्थिक सहयोग पर दिया जोर |

नई दिल्ली में BIMSTEC बैठक, NSA अजीत डोभाल ने आर्थिक सहयोग पर दिया जोर |

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने BIMSTEC सदस्य देशों से वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की पांचवीं बैठक को संबोधित करते हुए डोभाल ने कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन में लगातार आ रहे व्यवधानों के कारण सभी देशों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच समन्वय और साझेदारी को और मजबूत करना आवश्यक है। डोभाल ने क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और आपसी सहयोग को BIMSTEC देशों की साझा प्राथमिकता बताते हुए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया।