हजारीबाग में पहली बार निकली इस्कॉन की भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा |

हजारीबाग में पहली बार निकली इस्कॉन की भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा |

हजारीबाग में पहली बार इस्कॉन द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पीटीसी चौक, मटवारी स्थित इस्कॉन मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की दिव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर “हरे कृष्ण” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ रथ की रस्सी खींची। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि हजारीबाग में पहली बार इतनी भव्य रथ यात्रा का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस्कॉन द्वारा तैयार झारखंड का सबसे बड़ा रिमोट संचालित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और “जय श्री जगन्नाथ” के उद्घोष से माहौल भक्तिमय रहा। आयोजन को सफल बनाने में इस्कॉन के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।