पाकुड़ के युवक को गोड्डा से गलत ई-चालान |

पाकुड़ के युवक को गोड्डा से गलत ई-चालान |

जिले के हिरणपुर प्रखंड के जबरदहा निवासी सौमित्र सेन को 13 जुलाई को गोड्डा परिवहन विभाग से चालान मिला जिसमें उनको बिना हेलमेट के बाइक चलाने के आरोप में एक हजार भुगतान काटने की बात कही गई है। जबकि सौमित्र सेन ने कहा कि वो आज तक कभी बाइक लेकर गोड्डा नहीं गए हैं। सौमित्र बड़तल्ला स्थित संकुल केंद्र में कार्यरत है। उन्होंने रॉयल एनफील्ड बाइक संख्या जेएच 16 के 6677 को बीते छह माह पूर्व खरीदा था।

सोमवार को उसके मोबाइल नम्बर पर मैसेज आया जिसमें बिना हेलमेट गोड्डा के पथरगामा में बाइक की परिचालन को लेकर एक हजार की चालान काटी गई है। सौमित्र ने बताया कि जिस दिन की चालान भेजी गई है उस दिन वे अंगूठियां , फतेहपुर विद्यालय में अनुश्रवण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सम्बन्धित विभाग को लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर जानकारी दी जाएगी। गौरतलब हो कि बीते माह इस प्रकार का एक और मामला प्रकाश में आया था जहां मोहनपुर निवासी प्रदीप कुमार भगत को भागलपुर परिवहन विभाग से दस बार चालान भेजा गया था।