मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम का किया शुभारंभ |

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम का किया शुभारंभ |

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित समारोह में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ‘सहयोग पथ’ का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केंद्र और देशरत्न मार्ग स्थित आवेदन प्राप्ति केंद्र तक विकसित ‘सहयोग पथ’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन ही जनता की संतुष्टि और सरकार के प्रति विश्वास को मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने और प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से निस्तारण करने का निर्देश दिया। सरकार का मानना है कि यह पहल नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करेगी तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाएगी।