अंबाजी मंदिर भंडार चोरी मामला, CCTV से खुला राज, 3 गिरफ्तार |

अंबाजी मंदिर भंडार चोरी मामला, CCTV से खुला राज, 3 गिरफ्तार |

गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दान राशि चोरी के मामले में प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उन्हें नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दान राशि की गिनती के दौरान मंदिर कर्मचारी द्वारा नोटों का बंडल छिपाने की घटना CCTV में कैद हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चिराग ठाकोर, विवेक शर्मा और निकुल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने नई सख्त SOP लागू की है।

अब दान राशि की गिनती 20 से अधिक CCTV कैमरों की निगरानी में होगी, कर्मचारियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी और बड़े जेब वाले कपड़े पहनने पर रोक रहेगी। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दान गिनती का लाइव प्रसारण भी शुरू किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत हो सके