भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC की 2028-29 की अस्थायी सदस्यता के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर विभिन्न देशों के राजदूतों और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जयशंकर ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण ‘SHANTI’ के सिद्धांत और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि आज

दुनिया संघर्ष, हिंसा और अस्थिरता जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है और ऐसे समय में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। जयशंकर ने महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात कर पश्चिम एशिया, रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा भी की। UNSC की 2028-29 अवधि के लिए अस्थायी सीट का चुनाव अगले वर्ष जून में प्रस्तावित है।

