इचाक (हजारीबाग): कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के इचाक प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मुखलाल प्रसाद मेहता ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर वे हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते हैं और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

मुखलाल प्रसाद मेहता ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की हर छोटी-बड़ी समस्या को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उसका समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी जनसमस्या या विकास संबंधी सुझाव के लिए वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उनका उद्देश्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना है।

