सदर प्रखंड के हरिगंज के फुटानी मोड़ पर आयोजित जनसभा को एनडीए पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी अज़हर इस्लाम संबोधित किया। जनसभा में उपस्थित बुजुर्गों, माताओं बहनों, युवाओं और छोटे छोटे बच्चों का अपार स्नेह, विश्वास और उत्साह देखकर अज़हर का मन भावुक हो गया। अज़हर ने कहा कि जनसभा में परिवर्तन का विश्वास साफ़ दिखाई दे रहा था। अज़हर ने कहा कि प्यार, विश्वास और समर्थन देखकर उन्हें भीतर से दोगुनी शक्ति मिली है। अब उनका संकल्प और

भी मजबूत हो गया है कि पाकुड़ में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, विकास की नई धारा बहानी है और हर गरीब, किसान, मजदूर, युवा, माताओं-बहनों तथा बुजुर्गों के अधिकार और सम्मान के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि इस बार पाकुड़ विधानसभा में परिवर्तन की नई शुरुआत होगी। हमारा संकल्प है कि विकास को हर घर तक पहुँचाएँ, व्यवस्था में पारदर्शिता लाएँ और एक विकसित, समृद्ध तथा भ्रष्टाचार मुक्त पाकुड़ का निर्माण करें।

