AIMIM के राज्यसभा सांसद सह झारखण्ड प्रदेश सह प्रभारी मिर्चा रियाज उल हसन अफिंदी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अली ने पार्टी कार्यालय में प्रेस को संबोधित को संबोधित करते हुए कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम एवं आदिवासी की संख्या काफी अधिक है एवं हर दल इसे केवल अपना वोटबैंक मानता है।

संयुक्त रूप से उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं ना के बराबर है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो की जगह AIMIM ना ले ले इसी को लेकर विरोधी परेशान हैं। एक सवाल के ज़बाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के बाबत कहा जाता है कि यह केवल मुसलमानों की पार्टी है जबकि हमारे दल में समाज के हर वर्ग के लोग हैं और पार्टी भी विकास की समग्र रूप को लेकर चलती है। प्रेसवार्ता के दौरान महताब अली प्रदेश महासचिव, डॉ नसीम अंसारी संथाल परगना प्रभारी, इंतिखाब अंसारी प्रदेश महा सचिव
समीर अली रांची, नदीम खान, अकील अख्तर पूर्व विधायक जनाब अकील अख्तर एवं अफ़ीफ अमसल युवा नेता मौजूद थे।

