हजारीबाग: लोयोला स्कूल सीतागढ़ा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान |

हजारीबाग: लोयोला स्कूल सीतागढ़ा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान |

हजारीबाग : लोयोला स्कूल सीतागढ़ा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। साक्षी और अनन्या ने पेड़-पौधों के महत्व पर भाषण दिया।

इसमें बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी भाग लिया और अपनी माँ के नाम पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर मैरलीन ने कहा कि “पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। जिस तरह माँ हमारी देखभाल करती है, उसी तरह पेड़ भी हमें ऑक्सीजन और छाया देते हैं। प्रदूषण के समय में हर किसी को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए।”

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. रंजीत मरांडी का मानना है कि “यदि पेड़-पौधे होंगे तभी पृथ्वी पर जीवन संभव है। इसलिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम हर वर्ष किया जाएगा।