हजारीबाग में 4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 का सफल समापन कन्हरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पूल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से 115 युवा तैराकों ने भाग लिया। इसमें बालक वर्ग के 90 और बालिका वर्ग की 25 तैराक शामिल थे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी पाठशाला हैं। हजारीबाग के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएंगे।

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि जिले के तैराक लगातार राज्य स्तर पर पदक जीत रहे हैं। उचित प्रशिक्षण और संसाधन मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत सकते हैं।
पुरस्कार वितरण में विशिष्ट अतिथि श्रद्धानंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

