कूड़ासन गांव के स्कूल परिसर में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को सीने में गोली मार दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना गुरुवार शाम 5 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव निवासी विनायक तिवारी के 25 वर्षीय पुत्र विनीत तिवारी बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे कूड़ासन गांव के उसके दोस्त आनंद

मोहन पटेल ने बताया कि हम लोग विद्यालय के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उफरवलिया गांव के गोलू तिवारी आए और विनीत तिवारी के सीने में सटाकर गोली मार दिया। उसके बाद 7 से 8 राउंड फायरिंग किया और मौके से फरार हो गया। आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां से सदर अस्पताल के चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

