सीआईएसएफ की टीम ने बड़कागांव क्षेत्र के 13 माइल चौक पर नाका स्थापित कर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान अवैध कोयला परिवहन में संलिप्त दो ट्रकों को उनके चालकों सहित पकड़ा गया। दोनों ट्रकों में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से खनन किया गया कोयला लदा हुआ था। एनटीपीसी अवैध कोयला खनन एवं तस्करी के विरुद्ध सीआईएसएफ की बड़ी कामयाबी लगभग 150.9 टन अवैध कोयला जब्त, चार ट्रक एवं दो मोटरसाइकिल जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार किया गया गृह मंत्रालय द्वारा अवैध कोयला खनन एवं तस्करी के विरुद्ध जारी निर्देशों तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर अधिनियम) के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्राप्त वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए सीआईएसएफ इकाई, एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग के वरिष्ठ कमांडेंट विवेक शर्मा के निर्देशन

में अवैध कोयला खनन एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध खनन, कोयले की तस्करी तथा उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था। इसी दौरान दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर लगभग 450 किलोग्राम अवैध कोयला ले जा रहे दो व्यक्तियों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के उपरांत सभी आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।अभियान में जब्त अवैध कोयला लगभग 150.9 टन जब्त वाहन 04 ट्रक में JH 02 AP 2225, OD 04 L 9311,JH 05 DS 6488,JH 02 BB 7975 और दो मोटरसाइकिल में JH 09 L 4241 JH 01 AJ 5738 गिरफ्तार आरोपी में विजय यादव,पिता जगन्नाथ यादव,तुलश्वर कुमार मेहता,पिता किशोरी मेहता,पुरुषोत्तम कुमार, पिता नेटलाल महतो,कुलदीप साव पिता उदय साव और जब्त किए गए सभी वाहन एवं कोयला आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु बड़कागांव थाना को सुपुर्द कर दिए गए हैं।मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है ।

