भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा यानी LoC से लगे पुंछ, राजौरी और सुंदरबनी के अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्हाइट नाइट कॉर्प्स के काउंटर-इंसर्जेंसी ग्रिड और नियंत्रण रेखा पर मौजूदा सुरक्षा हालात की विस्तृत समीक्षा की। सेना प्रमुख को बदलते सुरक्षा परिदृश्य, ऑपरेशनल तैनाती, आधुनिक निगरानी प्रणाली, फील्ड इनोवेशन और सैन्य तैयारियों की जानकारी दी गई। उन्होंने

सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे आधारभूत ढांचा विकास कार्यों और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए सेना द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। दौरे के दौरान जनरल धीरज सेठ ने सभी अधिकारियों और जवानों की पेशेवर क्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें हर परिस्थिति में मिशन के प्रति सजग और तैयार रहने का संदेश दिया।

