उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बिना नाम लिए सांसद चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इशारों-इशारों में उन्हें “मगरमच्छ” बताते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को भड़काने और कानून को हाथ में लेने की कोशिश करते हैं। मेरठ, सहारनपुर, प्रयागराज और हरदोई का उल्लेख करते हुए मायावती ने कहा

कि ऐसे मामलों में कानून अपने तरीके से काम करेगा और किसी को भी कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि न्याय पाने का रास्ता अदालतों से होकर जाता है और लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

