लखनऊ में विजिलेंस विभाग ने आगरा में पूर्व में एआरटीओ रह चुके ललित कुमार के आवास पर बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को करोड़ों रुपये की संपत्ति और भारी मात्रा में नकदी व आभूषण मिले। जांच में करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण बरामद हुए, जिनमें 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी शामिल है। इसके अलावा घर के अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखे गए

1.62 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए। विजिलेंस टीम को 15 अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। बरामद संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के पहलू सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। फिलहाल विजिलेंस की कार्रवाई जारी है।

