हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक बुधवार को हुई। इस बैठक में पहली बार पदेन सदस्य के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की पहली प्राथमिकता मजबूत सड़कें, सुदृढ़ नालियां और बेहतर जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के बाद ही अन्य योजनाओं को गति देने की बात कही। सांसद ने 15वें वित्त आयोग की निधि से तालाबों के

सौंदर्यीकरण, खाता संख्या 140 के होल्डिंग परिवर्तन और ट्रैफिक जाम समाधान के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम को मशीन या संसाधनों की जरूरत होगी तो वे सांसद मद से सहयोग करेंगे। बैठक में मेयर अरविंद राणा, डिप्टी मेयर अविनाश यादव और नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे।
