दमिश्क में मैक्रों के होटल के पास धमाके, राष्ट्रपति सुरक्षित |

दमिश्क में मैक्रों के होटल के पास धमाके, राष्ट्रपति सुरक्षित |

सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के दौरान दो सिलसिलेवार धमाकों से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोट फोर सीजन्स होटल और पर्यटन मंत्रालय के पास हुए, जहां राष्ट्रपति मैक्रों ठहरे हुए थे।

हालांकि घटना के समय मैक्रों राष्ट्रपति भवन में बैठक कर रहे थे और सुरक्षित हैं। सीरियाई गृह मंत्रालय के अनुसार, एक कचरे के डिब्बे और एक वाहन में लगाए गए देसी बमों में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल धमाकों के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।