बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक फल कारोबारी को गोली मारकर सनसनी फैला दी। यह वारदात बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने कारोबारी राजकुमार प्रजापति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी और बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से दो कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और रंजिश, रंगदारी समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

