Skip to content
NewZ India 24
  • Home
  • National
  • States
    • Madhya Pradesh
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Other States
  • Entertainment
  • Religion
  • Astro
  • Sports
  • International
  • Career
  • Home
  • आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Posted inuttarpradesh

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026
आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और पासबुक की जानकारी साथियों को उपलब्ध कराता था, जिसके जरिए साइबर ठगी की रकम खाते में मंगाकर निकाली जाती थी। इसके बदले आरोपी कमीशन लेता था। पुलिस जांच में आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ देश के कई राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायतें दर्ज मिलीं।

आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने और साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 या नजदीकी साइबर थाने में देने की अपील की है।

Tags:
Azamgarh cyber crimeAzamgarh police arrestBank account cyber fraudCyber crime news Uttar PradeshCyber fraud accused arrestedCyber police actionNCRP cyber complaintOnline scam India
Last updated on July 7, 2026
news.admin
View All Posts

Post navigation

Previous Post
नोएडा सेक्टर-116 में गार्ड पर हमला, आरोपियों पर कार्रवाई नोएडा सेक्टर-116 में गार्ड पर हमला, आरोपियों पर कार्रवाई
Next Post
बारिश के बीच बिहारशरीफ दरगाह पहुंचे नीतीश कुमार बारिश के बीच बिहारशरीफ दरगाह पहुंचे नीतीश कुमार

Subscribe and stay Informed with Latest News

Connect Us
Copyright 2026 — NewZ India 24. All rights reserved.
Scroll to Top