नोएडा के सेक्टर-116 में गार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर में एंट्री के दौरान गार्ड ने युवकों को रोका था, जिससे नाराज होकर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना

मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई है।

