जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठठरी इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा से मुख्य बाजार और जामिया मस्जिद क्षेत्र प्रभावित हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि बादल फटने के कारण सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है

इसके अलावा कई घरों और वाहनों को भी क्षति पहुंची है। प्रशासन ने प्रभावित इलाके का जायजा लेना शुरू कर दिया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

