राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जेएलएन मार्ग स्थित फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन इमारत की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 10 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल

खतरे से बाहर बताई जा रही है। मजदूरों के मुताबिक काम लगभग पूरा होने वाला था, तभी अचानक छत का हिस्सा गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि शुरुआती तौर पर निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

