प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका तीसरा इंडोनेशिया दौरा है। खास बात यह रही कि इंडोनेशियाई वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने देश की सीमा में प्रवेश करते ही पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। वहीं, राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने प्रोटोकॉल से हटकर एयरपोर्ट पर स्वयं उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, व्यापार और

रणनीतिक सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर भी महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। अपनी यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन हिंदू मंदिर का भी दौरा करेंगे और इंडोनेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

