बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास सावर में एक राजनीतिक रैली के दौरान जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका नेशनल सिटिजन पार्टी यानी NCP की सभा के दौरान हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक नेता मंच से संबोधित कर रही हैं और तभी भीड़ के बीच धमाका हो जाता है। NCP ने इस घटना को आतंकी हमला बताते हुए कहा कि रैली स्थल को निशाना बनाया गया। यह रैली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना

के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित की गई थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और धमाके के पीछे कौन जिम्मेदार है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है।

