योगी, दोनों डिप्टी सीएम और नितिन नवीन एक साथ, सियासी चर्चाएं तेज |

योगी, दोनों डिप्टी सीएम और नितिन नवीन एक साथ, सियासी चर्चाएं तेज |

लखनऊ दौरे के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक के बाद एक कई अहम मुलाकातें कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों—बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य—के आवास पर पहुंचकर मैंगो पार्टी और नाश्ते में हिस्सा लिया।

इन मुलाकातों को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेतृत्व की एकजुटता के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। दौरे के दौरान नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया, एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात की और अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन को भी संबोधित किया। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए तंज कसते हुए सवाल उठाया कि अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश आने पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए। इसके बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।