धनबाद से सांसद ढुल्लु महतो ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें भी कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की। सांसद ने कहा कि यदि एक जनप्रतिनिधि भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

ढुल्लु महतो ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधी बेखौफ होकर धमकियां दे रहे हैं और लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने सरकार से गैंगस्टर प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। सांसद के इस बयान के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।

