MLC 2026 में शनाका का धमाका, आखिरी ओवर में पलटा मैच |

MLC 2026 में शनाका का धमाका, आखिरी ओवर में पलटा मैच |

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सिएटल ऑर्कस ने टेक्सास सुपर किंग्स को 9 रन से हरा दिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे श्रीलंका के ऑलराउंडर दसुन शनाका, जिन्होंने आखिरी ओवर में महज 15 रन बचाते हुए 4 गेंदों पर 4 विकेट चटका दिए। इतना ही नहीं, शनाका ने इस दौरान शानदार हैट्रिक भी पूरी की और मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास में सुनील नरेन के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए।

आखिरी ओवर में टेक्सास को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और पहली गेंद पर चौका भी लग गया था, लेकिन इसके बाद शनाका ने लगातार विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ऑर्कस ने 121 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टेक्सास सुपर किंग्स की टीम 112 रन ही बना सकी। शानदार गेंदबाजी के लिए दसुन शनाका को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।