महाराष्ट्र में बारिश का कहर! मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं रद्द, एक्सप्रेसवे बंद |

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं रद्द, एक्सप्रेसवे बंद |

हाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई, पुणे और मुंबई महानगर क्षेत्र की रफ्तार थाम दी है। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज यानी 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इनमें एलएलएम, एमएससी और एम.कॉम की परीक्षाएं शामिल थीं। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

वहीं, लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और पुराना मुंबई-पुणे हाईवे दोनों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही अगली सूचना तक रोक दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल पुणे और मुंबई के बीच यात्रा करने से बचें और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।