सिलवार से मेरु तक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद |

सिलवार से मेरु तक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद |

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को सदर प्रखंड के सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम और मेरु में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। सबसे पहले वह भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।

इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से हजारीबाग सहित पूरे झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद विधायक मेरु की न्यू कॉलोनी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्रचंडी महायज्ञ एवं मां काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर मां काली और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और सभी श्रद्धालुओं को सफल आयोजन की शुभकामनाएं भी दीं।