पाकुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-133A पर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मुजाहिद अंसारी ने विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। उपायुक्त के निर्देश पर हुए इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान अंबेडकर चौक, प्यादापुर चौक, मौलाना चौक, जेहली चौक और अजहर इस्लाम अस्पताल चौक का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने सड़क पर अतिक्रमण, गड्ढों, रॉन्ग साइड वाहन संचालन, भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क की चौड़ाई जैसी समस्याओं का आकलन किया, ताकि इनके स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा चांदपुर स्थित ऑटो-टोटो स्टैंड का भी निरीक्षण किया गया, जहां वाहन पार्किंग, टोटो चालकों के पंजीकरण, निर्धारित ड्रेस, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के समन्वय से जल्द आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया

