हजारीबाग में पुलिस का सख्त अभियान, 163 वाहनों का कटा चालान |

हजारीबाग में पुलिस का सख्त अभियान, 163 वाहनों का कटा चालान |

हजारीबाग पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाते हुए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2 जुलाई को कारगिल चौक पर विशेष वाहन जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर ने किया, जबकि यातायात थाना प्रभारी समेत पुलिस और गृहरक्षकों की टीम भी मौजूद रही।

जांच के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले 108, ट्रिपल राइडिंग करने वाले 24, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 6 और नो पार्किंग में खड़े 25 ऑटो, टोटो व अन्य वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर अपनाने की भी अपील की। हजारीबाग पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।