पाकुड़ जेल और स्कूल में विधिक जागरूकता अभियान |

पाकुड़ जेल और स्कूल में विधिक जागरूकता अभियान |

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के नेतृत्व में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत जेल एवं राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय पाकुड़िया में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय पाकुड़िया में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास द्वारा जादू टोना एक अंधविश्वास, डायन प्रथा, बाल श्रम, बाल विवाह एवं शिक्षा का अधिकार पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्र छात्राओं को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य समेत कानून की जानकारी दी गई।

स्थाई लोक अदालत के सदस्य मो अबरारुल हक़ द्वारा दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा समेत सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ छात्र छात्राओं को जागरूकता के साथ ही नालसा के योजनाओं एवं डालसा से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता पर विस्तृत जानकारी दी। लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर कानूनी समस्या पर संपर्क करने या संबंधित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स से मामलों में सहायता लेने की बात कहीं गई। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमिला टुडू, शिक्षिका, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सीमा साहा, प्रियंका झा सुनेमी मरांडी समेत छात्राएं मौजूद रहे। इसके अलावा पाकुड़ जेल में बंदियों को लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल द्वारा बंदियों के हित में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा निशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने, लाभ लेने की प्रकिया एवं कानूनी एक्ट पर जानकारी दी गई। मौके पर जेल के प्रशासनिक अधिकारी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मोकमाउल शेख उपस्थित रहें।