उन्नाव एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! बस ने कार को रौंदा, 5 की मौत |

उन्नाव एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! बस ने कार को रौंदा, 5 की मौत |

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक निजी स्लीपर बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरियाणा से बिहार जा रही स्लीपर बस के चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और आर्टिगा कार को रौंदते हुए खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला, दो बच्चियों समेत 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।