बाघमुंडी में केवा आयुर्वेदिक केंद्र का उद्घाटन, स्वस्थ भारत का लिया संकल्प |

बाघमुंडी में केवा आयुर्वेदिक केंद्र का उद्घाटन, स्वस्थ भारत का लिया संकल्प |

बाघमुंडी गांव में केवा आयुर्वेद और ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से नए केवा आयुर्वेदिक केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता सादात अंसारी और डॉ. रामेश्वर सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने आयुर्वेद के महत्व और स्वस्थ भारत मिशन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका उद्देश्य देश के हर पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य में केवा आयुर्वेदिक क्लिनिक एवं सप्लाई सेंटर स्थापित करना है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन लोगों से आयुर्वेद अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील के साथ हुआ।